लाइव न्यूज़ :

JEE Mains 2020: जेईई मेंस की परीक्षा हुई खत्म, जानें किस दिन आएगा रिजल्ट?

By सुमित राय | Updated: September 6, 2020 17:25 IST

आईआईटी और एनआईटी समेत देश के कई इंजिनियरिंग कॉलेजों में जेईई अडवांस के आधार पर दाखिला होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच किया गया।इस बार परीक्षा के लिए 8 लाख 58 हजार 273 छात्रों ने आवेदन किया था।जेईई मेंस की परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जनवरी और अप्रैल में किया जाता है।

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE MAIN 2020) का आयोजन किया गया, हालांकि इसके लिए काफी विरोध हुआ। परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइंस के साथ किया गया। परीक्षा के लिए 8 लाख 58 हजार 273 छात्रों ने आवेदन किया था और परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्टों में किया गया।

बता दें कि जेईई मेंस की परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जनवरी और अप्रैल में किया जाता है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण अप्रैल में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद सरकार ने इसे 1 से 6 सितंबर के बीच आयोजित कराने का फैसला लिया, जिसके बाद परीक्षा को लेकर काफी विरोध हुआ। हालांकि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया, वहीं परीक्षा के आयोजन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी हरी झंडी दे दी थी।

कब आएंगे जेईई मेंस के रिजल्ट

अब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से रिजल्ट घोषित करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट इस महीने के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए 11 सितंबर को रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकता है।

क्यों होता है जेईई मेन और एडवांस एग्जाम

आईआईटी और एनआईटी समेत देश के अग्रणी इंजिनियरिंग संस्थानों में जेईई अडवांस्ड के आधार पर दाखिला होता है, लेकिन जेईई अडवांस्ड में बैठने के लिए जेईई मेन क्लियर होना जरूरी है। आईआईटी और आईएसएम धनबाद को छोड़कर देश के कुछ प्रमुख इंजिनियरिंग संस्थानों में जेईई मेन के आधार पर भी अंडरग्रैजुएट लेवल पर इंजिनियरिंग कोर्सों में दाखिला होता है।

जेईई मेन यानी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार और नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है। एक बार परीक्षा का आयोजन जनवरी में और दूसरी बार अप्रैल में होता है। कोई भी कैंडिडेट्स एक या दोनों सेशन की परीक्षा दे सकता है। जेईई मेन में दो पेपर होता है। पहला पेपर बीई/बीटेक में दाखिले के लिए होता है और दूसरा बी.आर्क/बी.प्लानिंग में दाखिले के लिए होता है।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनजेईई रिजल्टजेईई एडवांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

भारतJEE Advanced 2025 result: 54,378 छात्र पास, 332 अंकों के साथ रजित गुप्ता अव्वल, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतJEE Main Result 2025: NTA ने जारी किए जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे, टॉपर्स की लिस्ट देखें यहां; जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

भारत'सॉरी मम्मी-पापा..तुम्हारे सपने पूरे नहीं कर सकी': यूपी में जेईई-मेन्स के नतीजे आने के बाद 12वीं के छात्रा ने किया सुसाइड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना

पाठशालाVIBGYOR Group of School: जानिए कैसे एक अंतरराष्ट्रीय बोर्ड बहुविषयक शिक्षा के माध्यम से कर रहा है समग्र शिक्षा प्रदान