लाइव न्यूज़ :

JEE Advanced 2019: जेईई एडवांस के लिए आवेदन की प्रकिया शुरू,cportal.jeeadv.ac.in जानिए एग्जाम डेट

By धीरज पाल | Updated: May 3, 2019 19:24 IST

JEE Advanced 2019: जेईई एडवांस एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए देश के 23 आईआईटी संस्‍थानों में प्रवेश दिया जाएगा।

Open in App

संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस (जेईई एडवांस) के लिए आवेदन शुरू कर हो चुके हैं। जो छात्र जेईई मेन परीक्षा पास कर चुके हैं वो जेईई एडवांस्ड एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस (जेईई एडवांस) की परीक्षा आयोजित कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 2.45 लाख छात्र जेईई एडवांस्ड की परीक्षा देंगे। जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 मई है। जईई एडवांस के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख10 मई है। वहीं, परीक्षा का आयोजन 27 मई को किया जाएगा।

अप्लीकेशन फीस

बता दें कि जेईई एडवांस आवेदन के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी वर्गों की फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 1300 रुपए है।  इसके साथ अन्य कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 2600 रुपए है। 

जेईई एडवांस में ऐसे करें आवेदन

-  अभ्यार्थी JEE Advanced 2019 के रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं। - होमपेज पर JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड भरें। - यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें।- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के स्कैंड कॉपी अपलोड करें।- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें। 

जेईई एडवांस है क्या है?

जेईई एडवांस एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए देश के 23 आईआईटी संस्‍थानों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके तहत छात्र बी. टेक, बी. एस, बी. आर्क जैसी स्नातक डि‌ग्रियों की पढ़ाई करते हैं।

टॅग्स :जेईईएडीवी.एसी.इनभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना

पाठशालाVIBGYOR Group of School: जानिए कैसे एक अंतरराष्ट्रीय बोर्ड बहुविषयक शिक्षा के माध्यम से कर रहा है समग्र शिक्षा प्रदान