लाइव न्यूज़ :

IIT हैदराबाद ने फेलोशिप के लिए मंगाए आवेदन, ट्रेनिंग के लिए मिलेगा 50 हजार का स्टाइपेंड

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 24, 2020 15:07 IST

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, हैदराबाद के सेंटर फॉर हेल्थकेयर आंत्रप्रन्योरशिप ने अपनी फेलोशिप के पांचवे बैच के लिए ऐप्लिकेशन आमंत्रित किया है। इस फेलोशिप की संख्या 25 है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, हैदराबाद के सेंटर फॉर हेल्थकेयर आंत्रप्रन्योरशिप ने अपनी फेलोशिप के पांचवे बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैंमेडिकल, इंजीनियरिंग और डिजाइन डिग्री वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

हैदराबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (IIT Hyderabad) के सेंटर फॉर हेल्थकेयर आंत्रप्रन्योरशिप ने अपनी फेलोशिप के पांचवे बैच के लिए 25 आवेदन मंगाए हैं। आईआईटी, हैदराबाद ने फेलोशिप पूरी तरह से पेड रखी है। ट्रेनिंग के पहले साल हर महीने छात्रों को 50 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

इस फेलोशिप के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग और डिजाइन डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मालूम हो, देश में इस फेलोशिप से निकले अभी तक के स्टार्टअप्स और पूर्व छात्रों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। यही नहीं, पूर्व छात्र देश की कई स्वास्थ्य समस्याओं का हल भी तैयार कर चुके हैं। 

अहम तिथियां

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 मई, 2020 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 15 जून, 2020 को प्रीलिमिनरी राउंड का आयोजन किया जाएगा। प्रीलिमिनरी राउंड के बाद 22 जून, 2020 को हैकाथन होगा। प्रीलिमिनरी राउंड और हैकाथन के बाद एक फाइनल स्टेज का आयोजन किया जाएगा, जोकि 29 जून से 1 जुलाई, 2020 तक इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, हैदराबाद के सेंटर फॉर हेल्थकेयर आंत्रप्रन्योरशिप में होगा।

योग्यता

-बीटेक/बीई डिग्री (हायर डिग्री वाले भी कर सकते हैं आवेदन)-एमबीबीएस/बीडीएस (हायर डिग्री वाले भी)-बीडीईएस (हायर डिग्री वाले भी)

चयन प्रक्रिया

फेलोशिप पाने के लिए उम्मीदवारों को तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहले चरण में एक ऑनलाइन टेस्ट होगा। दूसरे चरण में एक हैकाथन का आयोजन होगा। तीसरा चरण 3 दिनों का होगा जहां कैंडिडेट्स को एक मॉक ड्रिल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले यहां क्लिक करिए। अब यहां अपना नाम, ईमेल, डेट ऑफ बर्थ, फोन और वर्तमान पता डालक नेक्स्ट पर क्लिक करिए। इसके बाद आगे मांगी गईं डीटेल्स को डालकर फॉर्म जमा कर दें। 

टॅग्स :हैदराबादएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना