लाइव न्यूज़ :

Gujarat 10th Result 2019: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर देखें परिणाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2019 08:10 IST

Gujarat 10th Result 2019: जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है वे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

Open in App

गुजरात बोर्ड (GSEB SSC RESULT) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम के लिए छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है वे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

गुजरात सेकेंडरी एंड हॉयर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) हर साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा कराता है। जिसमें हर साल लाखों की संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। बता दें कि जीएसईबी(GSEB) ने 2019 की 10वीं बोर्ड की परीक्षा मार्च के महीने में आयोजित करायी गई थी। इस साल गुजरात बोर्ड ने 10 वीं की परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की थी। 

साल 2018 की बात की जाए तो करीब 10 लाख स्टूडेंटस परीक्षा में शामिल हुये थे जिसमें 67.50 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुये थे। अगर पिछले साल के रिकॉर्ड के मुताबिक  63.73 प्रतिशत लड़को की तुलना में 72.69 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थी। जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के हिसाब से अच्छा रहा था।

GSEB SSC RESULT 2019: ऐसे करें चेक 

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

2- होमपेज पर 'GSEB10THREUSLT'पर क्लिक करें।

3- अपना रौल नंबर डालें। 

4- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।

5- डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें। 

गुजरात बोर्ड के बारे में जानें

गुजरात बोर्ड का गठन 'गुजरात माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1972 के तहत किया गया था। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) राज्य सरकार की एक शैक्षिक बोर्ड है जो राज्य की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा  के कार्यों के संचालित करता है। बोर्ड की मुख्य जिम्मेदारियों में शिक्षाविद, परीक्षाएं और अनुसंधान और विकास शामिल हैं। बोर्ड गुजरात राज्य में उच्च माध्यमिक और माध्यमिक विद्यालयों के पंजीकरण और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है। गुजरात राज्य में यह बहुत लोकप्रिय बोर्ड है। यह राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है। 

टॅग्स :जीएसईबी.ओरजीएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना