लाइव न्यूज़ :

भारत के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए इस देश ने दिया न्योता

By IANS | Updated: March 12, 2018 10:44 IST

यह देश भारतीय छात्रों को पढ़ाई और कारोबारियों को कारोबार शुरू करने के लिए आमंत्रित कर रहा है।

Open in App

चेन्नई, 11 मार्चः उद्यमिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी के लिए यूरोपीय राष्ट्रों की मंत्री उर्व पालो ने कहा कि एस्टोनिया भारतीय छात्रों को पढ़ाई और कारोबारियों को कारोबार शुरू करने के लिए आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एस्टोनिया के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), लकड़ी, हेल्थकेयर/फार्मास्युटिकल जैसे क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं। पालो ने बताया कि एस्टोनिया भारत को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, ई-गर्वनेंस और स्मार्ट शहरों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता प्रदान कर सकता है, लेकिन पहले हमें भारत में अपने राष्ट्र को पेश करना है। एस्टोनिया की आाबदी 13 लाख है, यह दुनिया में ई-वोटिंग और डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा प्रदान करने वाला पहला देश हैं। 

आर्थिक एवं संचार मंत्रालय के उपमंत्री विल्जर लुबी ने बताया कि एस्टोनिया में वर्तमान में करीब 250 भारतीय छात्र स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। वहां छात्रों के लिए कोई ट्यूशन फीस नहीं लगती। स्नातक की पढ़ाई तक शिक्षा प्रदान करने की भाषा एस्टोनियाई है, इसलिए भारतीय छात्रों के लिए सिर्फ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं। 

पालो ने कहा कि एस्टोनिया में 1,000 से ज्यादा भारतीयों ने ई-रेसीडेंसी ले रखी है, जिससे वे कंपनियां स्थापित कर सकते हैं, कारोबार कर सकते हैं और कर का भुगतान कर सकते हैं, लेकिन एक नागरिक के रूप में नहीं बस सकते हैं। 

पालो के मुताबिक, एस्टोनिया भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने में दिलचस्पी रखता है, जो वर्तमान में 20 करोड़ डॉलर के आसपास है। एडेमेशन के निदेशक रेवियो रेस्तिक ने कहा कि एस्टोनियाई कंपनी भारत में स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा बनना चाहेगी। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना