लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Result 2020: CBSE की 10वीं और 12वीं के बोर्ड के नतीजे कब आएंगे, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी जानकारी

By प्रिया कुमारी | Updated: May 20, 2020 13:25 IST

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने CBSE रिजल्ट के बारे में बताया। बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है और लंबित परीक्षाओं को 1 से 15 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने CBSE रिजल्ट के बारे में बतायाशिक्षा मंत्री के अनुसार सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जुलाई के अंत तक जारी किये जा सकते हैं

CBSE के बचे हुए परीक्षा की डेटशीट आने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने CBSE रिजल्ट के बारे में बताया।  दूरदर्शन पर एक चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए पहले आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है और लंबित परीक्षाओं को 1 से 15 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। वहीं रिजल्ट के बारे में बात करें तो जुलाई के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी कर दिया जाए, ताकि स्टूडेंट अपने आगे की पढ़ाई को लेकर तैयारियां कर सके। क्योंकि अगले क्लास में एडमिशन के लिए रिजल्ट की जरूरत पड़ती है। रमेश पोखरियाल ने बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए कहा कि बचे हुए परीक्षा को देने के लिए किसी दूसरे जगह पर ट्रेवल करना सही नहीं होगा इसलिए उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए एग्जाम सेंटर एलॉटमेंट खत्म कर स्टूडेंट को उनके स्कूलों पर ही एग्जाम कराना उनके लिए न्यूनतम यात्रा सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने ये भी कहा कि परीक्षा के समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मालूम हो 12वीं की परीक्षाएं देश भर में एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते परीक्षाओं को रोक दिया गया था। हालांकि नई तारीख आ चुकी है।  कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कई परीक्षाएं ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है। कई राज्यों के स्कूलों में जुनियर क्लास के बच्चों को बिना परीक्षा के प्रमोट कर दिया गया है। हालांकि समय के साथ धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील मिल रही है। जिसके बाद शैक्षणिक कार्य किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :रमेश पोखरियाल निशंकसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना