लाइव न्यूज़ :

राजनीति में उलझी NLSIU के वाइस चांसलर की नियुक्ति, परीक्षाओं का बहिष्कार कर छात्र बोले-  ‘We want our VC’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 09:01 IST

नए वीसी की नियुक्ति में देरी के करने के लिए छात्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओमप्रकाश नंदीमठ की आलोचना कर रहे हैं। नंदीमठ उन 16 आवेदकों में से एक थे जिन्हें सर्च कमेटी ने वीसी पद के लिए चुना था लेकिन उनका नाम शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयूनिवर्सिटी एग्जिक्यूटिव काउंसिल की अगली बैठक 28 सितंबर को प्रस्तावित है।वीसी की नियुक्ति में देरी के करने के लिए छात्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओमप्रकाश नंदीमठ की आलोचना कर रहे हैं।

देश के प्रीमियर विधि कॉलेज नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया (एनएलएसआईयू) में वाइस चांसलर की मांग तेज हो गई है। बैनर और पोस्टर लेकर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं जिस पर लिखा है- We Want Our VC. पिछले कई दिनों छात्र वाइस चांसलर की तत्काल नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

एनएलएसआईयू के करीब 400 स्नातक छात्रों ने सोमवार से शुरू होने वाली स्नातक की परीक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। इस यूनिवर्सिटी के 31 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि छात्रों ने कक्षाओं और परीक्षाओं का बहिष्कार किया हो। छात्रों की मांग है कि प्रोफेसर सुधीर कृष्णस्वामी को नियुक्ति में देरी ना की जाए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 1998 में एनएलएसआईयू से ग्रेजुएट कृष्णमूर्ति का नाम वीसी के लिए तय किया गया है। लेकिन यूनिवर्सिटी की एग्जिक्यूटिव काउंसिल ने अभी तक आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया है। प्रोफेसर एमके रमेश को पिछले महीने कार्यकारी वीसी बनाया गया है।

नए वीसी की नियुक्ति में देरी के करने के लिए छात्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओमप्रकाश नंदीमठ की आलोचना कर रहे हैं। नंदीमठ उन 16 आवेदकों में से एक थे जिन्हें सर्च कमेटी ने वीसी पद के लिए चुना था लेकिन उनका नाम शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया।

यूनिवर्सिटी एग्जिक्यूटिव काउंसिल की अगली बैठक 28 सितंबर को प्रस्तावित है। गौरतलब है कि 27 सितंबर तक परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी और छात्र कैंपस छोड़ देंगे। एक छात्र ने कहा कि प्रशासन विरोध की भूमिका तैयार कर रहा है जिससे वीसी के चयन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा सके।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना