लाइव न्यूज़ :

CLAT 2018: क्लैट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स

By धीरज पाल | Updated: June 13, 2018 14:32 IST

CLAT (Common Law Admission Test Examination) इस साल कॉमन लॉ एडमिन टेस्ट (CLATE) 2018 का रिजल्ट 31 मई को जारी किया गया था। बता दें कि इस साल क्लैट में लगभग 54000 अभ्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। गौरतलब है कि बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने क्लैट 2018 की दोबारा से परीक्षा कराने के लिए रोक लगा दी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: इस साल आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2018) की परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैलसा सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि 16 जून को दोबारा से क्लैट की काउंसिल लिस्ट की जाए। बता दें कि इस साल आयोजित क्लैट की परीक्षा के दौरान कुछ तकनीकी खराबी हो गई थी जिसका मामला कोर्ट में गया था। तकनीकी गड़बड़ी को लेकर कोर्ट ने कहा कि जो छात्र तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा नहीं दे पाएं हैं उन छात्रों को एक्स्ट्रा मार्क्स मिलेगा। कोर्ट ने कहा है कि पहले दौर की काउंसिलिंग लिस्ट पर रो नहीं लगाएगी। लेकिन इस तब्दीली के बाद दूसरी काउंसिलिंग नई मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी होगा। 

यह भी पढ़ें- DU Admissions 2018: DU Admissions 2018: सेंट स्टीफंस ने जारी किया कट ऑफ, इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए चाहिए 98.7%

जैसा कि इस साल कॉमन लॉ एडमिन टेस्ट (CLATE) 2018 का रिजल्ट 31 मई को जारी किया गया था। बता दें  कि इस साल क्लैट में लगभग 54000 अभ्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। गौरतलब है कि बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने क्लैट 2018 की दोबारा से परीक्षा करना के लिए रोक लगा दी थी। दरअसल, 13 मई 2018 को हुई  CLAT परीक्षा के दौरान बिजली जाने और कंप्यूटर के सही तरीके से काम न करने की वजह से हजारों स्‍टूडेंट पूरी तरह से परीक्षा नहीं दे पाए थे। जिसकी शिकायत तकनीकी खामियों का आरोप लगाते हुए की गई थीं।

बता दें कि जस्टिस उदय यू ललित और दीपक गुप्ता की अवकाश कालीन पीठ ने 11 जून को नेशनल यूनिवर्सिटी आफ एडवान्सड लीगल स्टडीज द्वारा गठित शिकायत समाधान समिति को 15 जून तक इन शिकायतों पर गौर करने तथा परीक्षा के दौरान छात्रों ने जो समय गंवाया उसकी भरपाई के लिए सामान्यीकरण फार्मूला लागू करने का समय दिया था। 

टॅग्स :क्लैट.एसी.इनएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?