लाइव न्यूज़ :

CBSE ने दिल्ली पुलिस से कहा- फैक्स से मिली थी पेपर लीक की सूचना, कोचिंग सेंटर के मालिक पर शक

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 29, 2018 10:29 IST

सीबीएसई ने कहा है कि यह फैक्स दिल्ली के राजिंदर नगर से भेजा गया था। उसे एक कोचिंग के मालिक पर शक है।    

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्च। सीबीएसई पेपर लीक मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है ताजा खबर के मुताबिक सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है कि उन्हें पेपर लीक की सूचना 23 मार्च को एक फैक्स के जरिए मिली थी। यह फैक्स दिल्ली के राजिंदर नगर से भेजा गया था। सीबीएसई ने कहा है कि उसे राजिंदर नगर से संचालित होने वाली एक कोचिंग के मालिक पर शक है।    सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि, उसे दिल्ली के राजिन्दर नगर सेक्टर 8 से संचालित होने वाली एक कोचिंग सेंटर के मालिक पर शक है। उन्हें एक अंजान शख्स ने 23 मार्च को दोपहर करीब 4:22 बजे एक मेल भेजा। इसके अलावा सीबीएसई ने राजिंदर नगर के दो स्कूलों पर भी शक जताया है। बता दें कि सीबीएसई पेपर लीक मामले में शिकाय के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मुस्तैदी जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तक चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस कई पहलुओं को आधार बनाकर इस मामले की जांच कर रही है। इस संदर्भ में दिल्ली और एनसीआर में कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

वहीं केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं और 10वीं की एक-एक विषयों की परीक्षा फिर से आयोजित कराने का फैसला किया है। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र  (Economics) और 10वीं की गणित (Maths) की परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन विषयों पर अप्रेल में परीक्षा होगी। एग्जाम से जुड़ी जानकारी केलिए सीबीएसई के अधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर ले सकते हैं।

गौरतलब है कि सीएससी ने 26 मार्च को हुए 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा और 10वीं गणित की परीक्षा 28 मार्च को आयोजित की थी। लेकिन पेपर लीक की खबर के बाद बच्चों की बैचेनी एक बार फिर बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  पेपर लीक मामले में गहरी नाराजगी जताई है। वहीं पेपर लीक की खबर के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :एजुकेशनसीबीएसईदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना