लाइव न्यूज़ :

CBSE ने कॉपी मूल्यांकन में किया बड़ा बदलाव, अब शिक्षकों को कॉपी में लिखना होगा नाम और पता

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 3, 2019 17:19 IST

इस बदलाव का मकसद यह है कि अगर मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में कोई गड़बड़ी होती है तो कॉपी मूल्यांकन करने वाले शिक्षक का नाम और पता आसानी से जान पाएंगे।

Open in App

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कॉपी मूल्यांकन करने के तरीके में कुछ बदलाव किए हैं। अब जो भी शिक्षक सीबीएसई परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन करेगा उसे कॉपियों में अपना नाम और पता भी लिखना होगा। सीबीएसई ने इस बदलाव के बारे में सभी मूल्यांकनकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।

पहली बार किया ये बदलाव

सीबीएसई ने बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर यह बदलाव पहली बार किया है। इस बदलाव का मकसद यह है कि अगर मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में कोई गड़बड़ी होती है तो कॉपी मूल्यांकन करने वाले शिक्षक का नाम और पता आसानी से जान पाएंगे। अगर कॉपी चेक करने के दौरान किसी शिक्षक ने कोई लापरवाही की है तो उसके खिलाफ एक्शन भी आसानी से ले सकेंगे।

मास्टर ट्रेनर देंगे जानकारी

सीबीएसई ने कुछ मास्टर ट्रेनर तैयार किए हैं जो अन्य परीक्षकों को नए नियम की जानकारी देने का काम करेंगे। साथ ही सीबीएसई ने यह जानकारी दी है कि सीबीएसई मूल्यांकन केंद्र सिर्फ उन्हीं स्कूलों को बनाया जाएगा जहां पूरी सुविधाएं होंगी। बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए स्कूलों से शिक्षकों की सूची ऑनलाइन मंगवाई है।

टॅग्स :सीबीएसईexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना