लाइव न्यूज़ :

पेपर से एक दिन पहले ही CBSE चीफ तक पहुँच गये थे लीक पेपर और आंसर, फिर भी हो गई परीक्षा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 29, 2018 10:51 IST

सीबीएसई ने कहा है कि अज्ञात शख्स की तरफ से 26 तारीख को शाम 6 बजे के आसपास 4 पेजों की हाथ से लिखी आंसर शीट मिली थी। बता दें कि12वीं इकनॉमिक्स की परीक्षा 27 मार्च और 10वीं गणित की परीक्षा 28 मार्च को हुई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्च:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा फिर से करा रही है। सीबीएसई ने यह फैसला पेपर लीक के आरोपों के बाद लिया है। इन सबके बीच जो सबसे हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक  पेपर लीक करने वालों ने बोर्ड 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र की हाथ से लिखी हुई आंसर शीट पहले ही सीबीएसई ऑफिस में पहुंचा दी थी।  

12वीं अर्थशास्त्र की हाथ से लिखी हुई आंसर शीट सोमवार शाम को ही सीबीएसई के ऑफिस में पहुंचा दी गई थी। वहीं, 10वीं की गणित की हाथ से लिखी हुई आंसर शीट कॉपी बीते मंगवार को सीबीएसई के चेयरपर्सन को दे दी गई थी। ऐसे में यहां सबसे बड़ा एक सवाल ये खड़ा हो रहा है कि जब सीबीएसई  को दोनों लीक पेपर पहले ही मिल गए थे, तो उन्होंने आखिर परीक्षाएं कराई ही क्यों...? पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को कैंसिल क्यों नहीं किया गया? बता दें कि12वीं इकनॉमिक्स की परीक्षा 27 मार्च और 10वीं गणित की परीक्षा 28 मार्च को हुई थी। सीबीएसई  ने शिकायत में बताया है कि अज्ञात शख्स की तरफ से 26 तारीख को शाम 6 बजे के आसपास 4 पेजों की हाथ से लिखी आंसर शीट मिली। यह आंसर शीट एक लिफाफे में कर सीबीएसई ऐकडमिक यूनिट को भेजी गई थी। 

सीबीएसई द्वारा दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि 23 मार्च को एक फैक्स मिला था। जिसमें शाम साढ़े 4 बजे के आसपास सीबीएसई को फैक्स भेज कथित पेपर लीक में एक कोचिंग संचालक और दो स्कूलों के शामिल होने की जानकारी दी थी। इसमें बताया गया था कि राजेंद्र नगर सेक्टर 8 में चल रहे कोचिंग के संचालक और राजेंद्र नगर के ही 2 स्कूलों पर पेपर लीक करने का आरोप लगाया गया था। 

सीबीएसई ने यह भी बताया कि इस शिकायत को 24 मार्ट को ही  रिजनल ऑफिस को फॉरवर्ड कर दिया गया था। जिसके बाद उसी दिन पुलिस को इस बात की सूचना दे दी गई थी।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना