लाइव न्यूज़ :

CBSE:10वीं की गणित और 12वीं की इकोनॉमिक्‍स परीक्षा रद्द, छात्रों को फिर से देना होगा पेपर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2018 15:53 IST

केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र  (Economics) और 10वीं की गणित (Maths) की परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्च:  केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं और 10वीं की एक-एक विषयों की परीक्षा फिर से आयोजित कराने का फैसला किया है। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र  (Economics) और 10वीं की गणित (Maths) की परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराएगी। खबरों के मुताबिक परीक्षा अप्रैल में होगी। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप सीबीएसई के अधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर ले सकते हैं।

सीबीएसई के परीक्षा के नियंत्रक के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा की सत्यता को बनाए रखने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है। विद्यार्थियों की  निष्पक्षता के हित में, बोर्ड ने परीक्षाओं का पुनर्निश्चय करने का निर्णय लिया है। 

बता दें कि12वीं इकनॉमिक्स की परीक्षा 27 मार्च और 10वीं गणित की परीक्षा 28 मार्च को हुई थी। सीबीएसई ने बताया है कि परीक्षा की तारीख की घोषणा एक सप्ताह के भीतर वेबसाइट पर कर दी जाएगी।  

गौरतलब है कि बुधवार को ट्विटर पर गणित का पेपर लीक होने के बाद यह फैसला लिया गया है। कुछ दिनों पहले सीबीएसई के अकाउंट्स के पेपर लीक होने की भी बात सामने आई थी। इसके बाद 10 वीं की गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र  पेपर के बारे में ऐसी ही बात सामने आई थी। हालांकि सीबीएसई ने अकाउंट्स के पेपर लीक होने की बात से इनकार किया था। सीबीएसई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी सेंटरों पर पेपर के लिफाफे पर लगी सील सही स्थिति में थी और कहीं से भी पेपर लीक नहीं हुआ था। 

टॅग्स :बोर्ड परीक्षा 2018सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना