लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Exam 2018: उत्तर पुस्तिका जांच में बड़ा बदलाव, दो बार जांची जाएंगी कॉपियां

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2018 15:36 IST

2018 की 10 वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका को एक नहीं बल्कि दो शिक्षक जांच करेंगे।

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की जांच में बड़ा बदलाव किया। अब सभी उत्तर पुस्तिका की जांच दो बार की जाएगी। 2018 की 10वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका को एक नहीं दो शिक्षक जांच करेंगे। परीक्षा के परिणाम में पारदर्शिता बनी रहे इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। 

जोन वाइज सभी स्कूलों को यह जानकारी दी जाएगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बैठक में यह फैसला हाल ही में लिया गया है। इस फैलसे को अब जोन वाइज सभी स्कूलों को यह जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि दसवीं बोर्ड परीक्षा की स्कूल बेस्ड होती है। इसकी जांच होम सेंटर पर ही होती है। 

ये है प्रावधान 

इस नियम के तहत मूल्यांकन केंद्र के शिक्षक पहले एक उत्तर पुस्तिका की जांच करेंगे। फिर उसी कॉपी की जांच कोई दूसरा शिक्षक करेगा। इसमें हर प्रश्न की जांच के साथ टोटल नंबर कितने दिए गए हैं, इसको भी ध्यान में रखना होगा। इसके बाद इस पुस्तिका को केंद्राधीक्षक से वेरिफाई करना होगा। 

स्क्रूटिनी की अब जरूरत नहीं 

इस नियम के बाद अब छात्रों को स्क्रूटिनी की जरूरत नहीं होगी। छात्रों को पहले कॉपी दोबार चेक करने के लिए सिर्फ एक प्रश्न के लिए सौ रुपये देने होते थे। सीबीएसई के इस प्रक्रिया से छात्रों को सही अंक मिलेगा। बता दें कि सीबीएसई ने 2017 से स्क्रूटिनी बंद कर दी है। उसके बाद से छात्र के केवल उत्तर पुस्तिका पर ही दावा कर सकते हैं। 

टॅग्स :बोर्ड परीक्षा 2018सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना