लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Board 10th/Matric Result 2020 Date and Time: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे थोड़ी देर में होंगे जारी, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

By विनीत कुमार | Updated: May 20, 2020 10:17 IST

BSEB Bihar Board 10th/Matric Result 2020 Date and Time: बिहार बोर्ड ने 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पिछले हफ्ते पूरा कर लिया था। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाने से पहले उच्चतम अंक लाने वाले कई छात्रों का इंटरव्यू किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड की 10वीं के नतीजे थोड़ी देर में किए जाएंगे जारी, फरवरी में हुई थी परीक्षाकोरोना लॉकडाउन के कारण हुई नतीजों में देरी, करीब 15 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) से जुड़े 10वीं बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। थोड़ी देर में बीएसईबी की ओर से 10वीं के परिणाम घोषित किये जा सकते हैं। 10वीं बोर्ड के छात्र लंबे समय से अपने परीक्षा नतीजों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन की घोषणा के कारण इसमें देरी हुई है। बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे काफी पहले ही घोषित किये जा चुके हैं। 

दरअसल, लॉकडाउन के कारण कॉपियों के मूल्यांकन में देरी हो रही थी। वैसे पिछले हफ्ते के आखिर में ये जानकारी सामने आ गई थी कि मूल्यांकन का काम खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन इसी साल 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किया गया था। इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों ने भाग लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के आधार पर टॉपर्स की कॉपियों की जांच भी दोबारा की जा चुकी है। साथ ही 10वीं के टॉपर्स से ऑनलाइन इंटरव्यू भी किये गये हैं ताकि कोई संशय नहीं रहे। मेरिट लिस्ट बनाने से पहले उच्चतम अंक लाने वाले कई छात्रों का इंटरव्यू किया गया।

ऑनलाइन जारी होंगे नतीजें, ऐसे करें चेक

बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2020 के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे और छात्र इसके अपलोड होने के बाद वेब पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करके इसकी जांच कर सकते हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 को देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

परीक्षा के नतीजे आने के बाद छात्र अपने नतीजे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in, और biharboardonline.com पर जाकर देख सकेंगे। छात्र वेबसाइट्स के माध्यम से भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 के मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस बार लॉकडाउन के कारण मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन में करीब डेढ़ महीने की देरी हो गई है। बिहार बोर्ड के पहले के शेड्यूल अनुसार नतीजों को मार्च-अप्रैल में ही जारी किया जाना था। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर के नतीजे 24 मार्च को ही जारी कर दिए थे और उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की भी घोषणा की थी।

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०१९बिहारबोर्ड.एसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBSEB Bihar Board Class 10th results: बिहार बोर्ड में छात्राओं ने मारी बाजी, दो छात्राओं के 492 अंक; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतBSEB Bihar Board 12th Result: 1317846 छात्रों ने दी परीक्षा?, 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 85.19 प्रतिशत पास?

भारतBSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: इंटर और मैट्रिक के परिणाम आज?, जानिए कब और कैसे करें चेक, मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना