लाइव न्यूज़ :

BSEB bihar board 12th result: बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 28, 2019 09:54 IST

BSEB bihar board 12th result: आज जारी होने वाले रिजल्ट को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा घोषित करेंगे। इस दौरान उनके साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।

Open in App

बिहार बोर्ड आज इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा और विशेष परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड 12.30 बजे रिजल्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा दी है वे छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आज जारी होने वाले रिजल्ट को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा घोषित करेंगे। इस दौरान उनके साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। बता दें, कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा एक से 10 मई तक आयोजित करवाई गई थी। 

कंपार्टमेंटल परीक्षा में 92 हजार से अधिक छात्र बैठे थे, जबकि विशेष परीक्षा में 5982 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बता दें, बोर्ड की ओर से एक या दो विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। बोर्ड ने इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल में करवाया था। वहीं, इंटर परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों को विशेष परीक्षा देने का मौका दिया था।

विशेष परीक्षा के तहत बिहार बोर्ड ने उन सभी अभ्यर्थीयों को भी शामिल होने का मौका दिया था जो किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे पाए थे। इस परीक्षा का रिजल्ट भी मई के आखिरी में इस वजह से जारी किया जा रहा है ताकि छात्रों को आगे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कोई परेशानी ना आए। वहीं, बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से दोबारा शुल्क नहीं लिया। इसके विपरीत जिन छात्रों को कम्पार्टमेंट आई थी उन्हें प्रत्येक विषय के लिए 70 रूपए प्रोसेसिंग चार्ज देना पड़ा। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना