लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Result 2019: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट डेट कंफर्म, जानिए कब और कितने बजे जारी होंगे नतीजे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 17:31 IST

BSEB 10th (Matric) Results 2019: बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक बोर्ड के छात्र BSEB की आधिकरारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉगइन कर और SMS के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Open in App

बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने बोर्ड की मैट्रिक यानी दसवीं/10th का रिजल्ट कल (6 अप्रैल) को जारी होगा। हालांकि यह रिजल्ट गुरुवार (5 अप्रैल) को होना था। लेकिन किसी वजह से यह रिजल्ट जारी नहीं हो सका। परीक्षार्थी मैट्रिक का रिजल्ट BSEB की आधिकरारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक बिहार बोर्ड का रिजल्ट कल (6 अप्रैल) दोपहर करीब 12:30 बजे जारी किया जाएगा। इससे पहले खबरें थीं कि यह रिजल्ट 15 अप्रैल को भी जारी हो सकता है।  

वेबसाइट पर BSEB का रिजल्ट ऐसे करें चेक

1. बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की वेबसाइट bsebssresult.com  या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर लॉग ऑन करें।

2. BSEB का होमपेज खोलें और 'Bihar Board 10th Result 2019' वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद परीक्षार्थी अपने रोल नंबर, स्कूल कोड़, और सभी डिटेलस ध्यानपूर्वक भरें।

4. उसके पश्चात सब्मिट करें और रिजल्ट आपके डिस्पले स्क्रीन पर आ जायेगा।

5. रिजल्ट डाउनलोड़ करें और भविष्य के लिये आप प्रिंटआउट निकाल लें। 

BSEB की परीक्षा में शामिल हुए थे इतने परीक्षार्थी2019 में  बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 16,60,000 परीक्षार्थी शामिल हुये थे। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रो में नकल रोकने के लिये सख्त कदम उठाये थे। आपको बता दें की रजिस्ट्रेशन से लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी। अगर साल 2018 की  बात करें तो बिहार  स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB)  ने दसवीं का रिजल्ट 26 जून को जारी किया था। जिसमें 17 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक दसवीं की परीक्षाएं हुयी थी। जिसमें पिछले साल के अनुसार दसवीं की परीक्षा में 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुये थे।

टॅग्स :बिहारबोर्ड.एसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना