लाइव न्यूज़ :

जफराबाद थाना में खून की होली?, पिता और 2 पुत्रों पर हथौड़ा, सरिया से हमला कर सिर कुचल कर मार डाला, बदमाशों ने कारखाने के बगल में बने कमरे में ले जाकर तीनों शवों किया बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2025 16:14 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कौस्तुभ ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर कांध गांव निवासी लालजी (58) वेल्डिंग व जेसीबी बनाने का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों बेटे गुड्डू (33) और यादबीर (25) उसके साथ ही काम करते थे। ‘लालजी भईया इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल्स’ के नाम से कारखाना चलाते थे।यादवीर व गुड्डू के साथ रात में दुकान पर काम करने लगे।

जौनपुरः जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पिता और उसके दो पुत्रों का सिर कुचल कर तीनों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की रात जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव अंडरपास के पास हुई। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बीच परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कौस्तुभ ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर कांध गांव निवासी लालजी (58) वेल्डिंग व जेसीबी बनाने का काम करता था।

उसके दोनों बेटे गुड्डू (33) और यादबीर (25) उसके साथ ही काम करते थे। लालजी नेवादा अण्डरपास के समीप ‘लालजी भईया इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल्स’ के नाम से कारखाना चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, लालजी रविवार को जौनपुर से अपना काम निपटाने के बाद घर न जाकर दुकान पर आये और अपने दोनों बेटे यादवीर व गुड्डू के साथ रात में दुकान पर काम करने लगे।

पुलिस ने बताया कि रात को किसी समय बदमाशों ने उन तीनों पर हथौड़ा, सरिया से हमला कर सिर कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गयी। बदमाशों ने कारखाने के बगल में बने कमरे में ले जाकर तीनों के शवों को बन्द कर दिया। सुबह लालजी का कोई परिचित पहुंचा तो खून देखकर उसने पुलिस को सूचित किया।

उसके बाद पुलिस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे में लालजी व उनके दोनों बेटों यादवीर व गुड्डू की क्षत-विक्षत लाश मिली। लालजी के परिजनों ने हंगामा किया तथा राजमार्ग जाम करने का तीन बार प्रयास किया, परन्तु मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।

सूत्रों के मुताबिक, हत्या करने वाले बदमाश पिता व दोनों पुत्रों की हत्या करने के बाद वहां लगे सीसीटीवी के डीवीआर को उखाड़ ले गये, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा बुलायी गई फोरेंसिक टीम को जांच में एक मोबाइल फोन, लोहे की छड़ आदि मिले।

परिजन ने हत्या का आरोप बसपा के एक पूर्व पदाधिकारी पर लगाया है। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रेंज वैभव कृष्ण ने घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित का निर्देश दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला