लाइव न्यूज़ :

30 रुपये प्रति दिन दिहाड़ी से परेशान मजदूरों ने मालिक के 5 साल के बेटे का किया अपहरण, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: February 21, 2021 13:22 IST

उत्तर प्रदेश में दो किशोर मजदूर महज 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिहाड़ी मिलने से परेशान था। दोनों ने मिलकर अपने मालिक से बदला लेने के लिए उसके 5 वर्षीय बेटे का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना अलीगढ़ जिले के रघुपुरा गांव में हुई है।मृतक लड़के की पहचान आदित्य के रूप में हुई है।

आगरा: उत्तर प्रदेश में दो किशोर मजदूरों ने कथित तौर पर अपने मालिक के बेटे का अपहरण कर लिया और इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि काफी कम मजदूरी मिलने की वजह से उसने अपने मालिक से बदला लेने के लिए ऐसा किया। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, दोनों आरोपियों का उम्र काफी कम है। वह करीब 16 साल के हैं और कथित तौर पर हर दिन काम के बदले 30 से 50 रुपये के भुगतान किए जाने की वजह से परेशान थे। दोनों जिसके पास काम करता था उससे बदला लेना चाहते था।

बता दें कि यह घटना अलीगढ़ जिले के रघुपुरा गांव में हुई है। कथित तौर पर आरोपी ने इस घटना के अंजाम देने के लिए हिंदी के अपराध धारावाहिकों से प्रेरणा ली। मृतक लड़के की पहचान आदित्य के रूप में हुई है।

ट्यूबवेल में मिला 5 साल के बच्चे का शव-

13 फरवरी को, 5 वर्षीय लड़का अपने घर के बाहर खेल रहा था, जब उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। काफी समय तक आदित्य को खोजने के बाद भी नहीं मिलने पर उसके पिता ने पुलिस से संपर्क किया और एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। दो दिन बाद लड़के का शव एक ट्यूबवेल में मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी लड़के को कथित तौर पर एक खेत में ले गया जहां उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसी दिन आरोपी शव को पास के जंगल में ले गए जहां उन्होंने शव को एक प्लास्टिक की थैली में पैक किया और एक गड्ढे में दफन कर दिया।

क्षेत्र में अफवाह फैलने के बाद आरोपी हाथ लगा-

14 फरवरी को क्षेत्र में एक अफवाह फैला कि एक तांत्रिक ने लड़के के परिवार को बताया कि उसका शव एक ट्यूबवेल के अंदर मिलेगा। इस बारे में अफवाह सुनकर आरोपी ने शव को ट्यूबवेल से बाहर निकाला और उसके कपड़े व चप्पल को जलाने का प्रयास किया।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी (ग्रामीण) शुभम पटेल ने कहा कि दोनों आरोपी क्राइम पेट्रोल और सीआईडी ​​देखते थे और वहां से सबूत नष्ट करने के बारे में वह जानकारी प्राप्त करते थे।

टॅग्स :अलीगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने