लाइव न्यूज़ :

जीजा के प्रेम में पागल महिला ने पति को जहर देकर मारा, बहनोई से वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2021 20:34 IST

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के परिजन आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. अमित कुमार की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व पीपल्दा गांव के निवासी नंदलाल यादव की पुत्री अमृता देवी से हुई थी.शादी के बाद अमृता का एक 5 साल का बेटा भी है.

पटनाः बिहर में पटना जिला के पालीगंज थाना के पीपल्दा गांव में पत्नी द्वारा पति की जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

 

मृतक के परिजन आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि अरवल जिले के कलर निवासी राम लखन यादव के बेटे अमित कुमार की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व पीपल्दा गांव के निवासी नंदलाल यादव की पुत्री अमृता देवी से हुई थी.

शादी के बाद अमृता का एक 5 साल का बेटा भी है. मृतक के पिता का कहना है कि अमित अपने ससुराल पालीगंज थाना के पीपल्दा गांव पहुंचा था. इस बीच रात में ही खाना खाने के बाद अमित की तबीयत बिगडने लगी. आनन-फानन में अमित के ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम लेकर गए. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अमित के मुंह से झाग निकल रहा था. अमित के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि अमित की पत्नी अमृता देवी का उसके बहनोई से वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी प्रेम प्रसंग के कारण अमृता ने अपने पति को जहर देकर मार डाला. राम लखन यादव ने बताया कि अमित के साढू मिथिलेश कुमार जो शादीशुदा और बाल बच्चेदार भी है.

उसका प्रेम प्रसंग अमृता के साथ वर्षों से चल रहा था. उन्होंने यह भी बताया कि इस बात की भनक अमित कुमार को पहले लग गई थी और कई बार इस बात को लेकर अमृता और अमित के बीच झगडा हुए थे. परिजनों का आरोप है कि कई बार अमृता को समझाने बुझाने का भी प्रयास किया,

लेकिन अपने जीजा के प्यार में पागल अमृता ने आखिरकार अपने पति अमित कुमार की जहर देकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, युवक की मौत फिलहाल जांच का विषय है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?