लाइव न्यूज़ :

‘अल्लाह' को खुश करने के लिए महिला ने अपने 6 साल के बेटे की ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: February 8, 2021 07:33 IST

केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने अंधविश्वास के चलते तीन में से अपने एक बेटे की गला रेतकर कथित तौर पर कुर्बानी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी।मिल रही जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला इस समय गर्भवती है।इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं।

पलक्कड़: पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती है।

उसने पुलिस को बताया कि ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी।

इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं। यह वारदात करीब तड़के चार बजे हुई। पीड़ित महिला के तीन बेटों मे से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों का साथ सो रहा था।  

पिछले माह मध्य प्रदेश में भी ऐसा मामला आया था सामने-

बता दें कि पिछले माह 18 जनवरी के दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था। यहां एक महिला ने अपने बच्चे को ये कहते बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट दिया कि वह बकरी का बच्चा था।

हैरानी की बात ये था कि महिला ने यहां तका कहा कि वह जहां से आया था, उसे वहीं भेज दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना भोपाल के अशोक नगर की है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने अपने महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया था। बताया जा रहा है कि तकरीबन दो साल पहले रश्मि लोधी की शादी हुई थी। उसका आठ महीने का एक बेटा था।

16 जनवरी को रश्मि अपने बेटे के साथ घर पर अकेली थी। सभी लोग किसी काम से बाहर गए थे। इस मौके का फायदा उठाकर रश्मि अपने बेटे को घर के बाहर सड़क पर ले गई और कुल्हाड़ी से उसे काट दिया। (एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हत्याकेरलमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने