लाइव न्यूज़ :

यूपी में विधवा महिला के साथ उसकी बहन के ससुर ने कई बार किया रेप, 3 बच्चों की मां है पीड़िता

By अनुराग आनंद | Updated: March 18, 2021 08:56 IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में अपनी बहू की बड़ी बहन के साथ यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने पहले 32 वर्षीय महिला को दवाई मिलाकर चाय दी, इसके बाद उसके साथ छेड़खानी की।आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करने के लिए इस घटना को अंजाम देने के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी द्वारा आग लगाकर महिला को मारने की कोशिश की गई, जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची।

बरेली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर में एक विधवा महिला ने अपनी छोटी बहन के ससुर के खिलाफ रेप के मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। अपने इस शिकायत में महिला ने शख्स पर बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, 32 वर्षीय महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया और बाद में जान से मारने के लिए उसने शख्स के शरीर में आग लगाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय आरोपी ने शिकायतकर्ता को केमिकल मिलाकर चाय पिलाने की पेशकश की। अपने इस मकसद को अंजाम देने के बाद आदमी ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के समय एक वीडियो भी बना लिया और बाद में इसके माध्यम से ब्लैकमेल कर महिला का कई बार यौन उत्पीड़न किया।

आरोपी वीडियो क्लिप दिखाकर अक्सर महिला को ब्लैकमेल करता था-

महिला ने पुलिस के दिए शिकायत में कहा कि आरोपी वीडियो क्लिप दिखाकर अक्सर उसके साथ ब्लैकमेल करता था। वह अक्सर महिला के साथ रेप करता था और प्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। महिला ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर शख्स मुझे और मेरे बच्चों के साथ मारपीट करता था।  

आरोपी द्वारा आग लगाने की कोशिश के बाद पुलिस के पास पहुंची महिला-

महिला ने आगे कहा कि आरोपी ने 27 फरवरी को उसे आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि, वह खुद को बचाने में सफल रही। इसके बाद, उसने आरोपी के खिलाफ अपनी शिकायत के साथ स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।

एसपी के निर्देश पर पुलिस थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया-

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पर केवल शांति भंग करने का आरोप लगाया गया था। इस तरह स्थानीय पुलिस से असंतुष्ट होने के बाद प्रभावित महिला ने न्याय के लिए जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के दरवाजे पर दस्तक दी। इसके बाद, एसपी ने संबंधित पुलिस स्टेशन को आरोपियों के खिलाफ अन्य संबंधित आरोपों में भी मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया गया केस- 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 (प्रतिबद्ध करने के इरादे से नशीली दवा देना), 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) व  307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशपीलीभीतयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला