लाइव न्यूज़ :

Watch Video Mumbai BKC Metro Station Fire: कोटक बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्टेशन के बेसमेंट में आग?, यात्री सेवाएं निलंबित, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2024 15:53 IST

Watch Video Mumbai BKC Metro Station Fire: शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मेट्रो स्टेशन के बाहर आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देWatch Video Mumbai BKC Metro Station Fire: ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।Watch Video Mumbai BKC Metro Station Fire: फायर ब्रिगेड को अलर्ट कर दिया गया और मौके पर भेजा।Watch Video Mumbai BKC Metro Station Fire: यात्री सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

Watch Video Mumbai BKC Metro Station Fire:मुंबईमेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने स्टेशन के बेसमेंट में आग लगने के बाद शुक्रवार को कोटक बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मेट्रो स्टेशन पर यात्री सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। मुंबई मेट्रो के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को अलर्ट कर दिया गया और मौके पर भेजा। इसमें कहा गया कि एहतियात के तौर पर यात्री सेवाएं बंद कर दी गईं।

अधिकारियों के अनुसार, आग अपराह्न करीब 1.10 बजे लगी। आग स्टेशन के अंदर 40-50 फुट की गहराई पर लकड़ी की चादरों, फर्नीचर और निर्माण सामग्री तक ही सीमित रही। इससे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर मौजूद हैं। बीकेसी मेट्रो स्टेशन मुंबई मेट्रो रेल निगम के तहत आरे जेवीएलआर और बीकेसी के बीच 12.69 किलोमीटर लंबे (मुंबई मेट्रो 3) या एक्वा लाइन कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

मुंबई मेट्रो 3 ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रवेश/निकास ए4 के बाहर आग लगने के कारण बीकेसी स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, जिससे स्टेशन में धुआं भर गया। दमकल विभाग कार्य पर है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमने सेवाएं रोक दी हैं। एमएमआरसी और डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। कृपया वैकल्पिक मेट्रो सेवा के लिए बांद्रा कॉलोनी स्टेशन जाएं। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमेट्रोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?