WATCH Mumbai Boat Accident: महाराष्ट्र में मुंबई तट भीषण हादसा हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई तट के निकट नौका हादसा में 13 लोगों की मौत हो गई और 101 को बचाया गया है। महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक बुधवार को एक नौका के पलट जाने से हादसा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि मुंबई के पास, बुचर द्वीप पर, दोपहर करीब 3.55 बजे नौसेना की एक नाव 'नीलकमल' यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के मुताबिक, 101 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है।
13 मृतकों में 10 नागरिक हैं और 3 नौसेना कर्मी हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को नौसेना, तटरक्षक बल के 11 विमानों और 4 हेलीकॉप्टरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। अन्य लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह मिलेगी। पुलिस द्वारा पूरी घटना की जांच की जाएगी।
फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में 10 नागरिक और नौसेना के तीन कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने नौसेना के हवाले से बताया कि इस घटना में शाम साढ़े सात बजे तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फडणवीस ने बताया कि नीलकमल नामक नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे नौसेना की एक स्पीड बोट इस नौका से टकरा गई। घटना का कथित वीडियो भी प्रसारित हुआ है।
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं।
अधिकारी ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान के लिए चार हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मचारी और क्षेत्र के मछुआरे भी राहत एवं बचाव कार्य में शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि अभी भी कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय नीलकमल नामक इस नौका पर 80 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे एक स्पीड बोट उससे टकरा गई।
घटना का कथित वीडियो प्रसारित हुआ है। एक स्थानीय नेता ने दावा किया कि स्पीड बोट नौसेना की थी, लेकिन नौसेना की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान के लिए चार हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मचारी और क्षेत्र के मछुआरे भी राहत एवं बचाव कार्य में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में राज्य विधानसभा को सूचित किया कि हादसे के बाद से लापता सात से आठ यात्रियों की तलाश की जारी है। उन्होंने बताया कि स्पीड बोट ने नियंत्रण खो दिया और नौका से टकरा गई, बताया जा रहा है कि उक्त स्पीड बोट नौसेना या तटरक्षक बल का है।