लाइव न्यूज़ :

Karol Bagh fire: भइया मैं लिफ्ट में हूं, अब सांस फूल रहा, कुछ करो, धीरेंद्र ने बड़े भाई को लगातार संदेश भेजे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2025 16:57 IST

Karol Bagh fire: पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम छह बजकर 51 मिनट पर धीरेंद्र ने लिफ्ट के अंदर से अपने बड़े भाई को लगातार संदेश भेजे।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त टीम ने लिफ्ट के अंदर से शव बरामद किया।इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।कुछ करो। इसके बाद कोई संदेश नहीं आया।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कुमार धीरेंद्र प्रताप (25) का शव लिफ्ट के अंदर मिला। पुलिस ने आशंका जतायी है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई। दूसरे व्यक्ति का झुलसा हुआ शव इमारत में आग बुझाने के दौरान मिला। शव की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम छह बजकर 51 मिनट पर धीरेंद्र ने लिफ्ट के अंदर से अपने बड़े भाई को लगातार संदेश भेजे। पहला संदेश था, ‘भइया’, इसके बाद, ‘मैं लिफ्ट में हूं।... करोल बाग मेगा मार्ट।’’

 

इसी समय भेजा गया उसका अंतिम संदेश था, ‘‘अब सांस फूल रही। कुछ करो।’’ इसके बाद कोई संदेश नहीं आया। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजकर 44 मिनट पर पदम सिंह रोड स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। बयान में कहा गया, ‘‘यह विशाल मेगा मार्ट का आउटलेट है।

आग इमारत की दूसरी मंजिल तक ही सीमित रही।’’ अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भवन में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होने के कारण आग बुझाने की कार्रवाई लंबी चली।

हालांकि आग लगने के सटीक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला