लाइव न्यूज़ :

Washim Minor school girl gang-rape: 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का अपहरण कर 3 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, छोटी सी झोपड़ी में ले गए और...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2024 14:27 IST

Washim Minor schoolgirl gang-rape: पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की और पिछले गुरुवार (22 अगस्त) को पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देWashim Minor schoolgirl gang-rape: आरोपियों की पहचान पंधारी फुपाटे, सूर्यभान फुपाटे और गणेश फुपाटे के रूप में की गई है। Washim Minor schoolgirl gang-rape: तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।Washim Minor schoolgirl gang-rape: बलात्कार और अन्य कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Washim Minor schoolgirl gang-rape: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड शहर में तीन लोगों ने 13 वर्षीय एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया। 20 अगस्त की घटना है। अधिकारियों ने सोमवार को चौंकाने वाली घटना की जानकारी दी। अगले दिन लड़की के घर लौटने और अपने माता-पिता को अपनी आपबीती के बारे में सूचित करने के बाद रिसोड़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले गई, जिसमें उसके साथ हुए अत्याचार की पुष्टि हो गई।

पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की और पिछले गुरुवार (22 अगस्त) को पकड़ लिया। वाशिम के पुलिस अधीक्षक अनुज एम तारे ने बताया कि नाबालिग लड़की के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस जघन्य अपराध के लिए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तारे ने कहा कि सभी आरोपी पर अपहरण, बलात्कार और अन्य कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपियों की पहचान पंधारी फुपाटे, सूर्यभान फुपाटे और गणेश फुपाटे के रूप में की गई है। उम्र 23 से 25 साल के बीच है। लड़की ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की शाम को मुंगसाजी नगर इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी, जब फुपाटे तिकड़ी ने उसे घेर लिया। तीनों मुंगसाजी नगर के पास सुनसान पहाड़ी इलाके में छोटी सी झोपड़ी में ले गए, जहां पूरी रात बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

अगले दिन उन्होंने जाने की इजाजत दे दी और जब वह घर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई, तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तारे ने बताया कि तीनों आरोपियों को वाशिम की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वाशिम पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे त्वरित कार्रवाई के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?