लाइव न्यूज़ :

यूपी: पति द्वारा महिला को लेटा-लेटा कर बाल खींचते हुए पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: June 5, 2023 21:43 IST

घटना के सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई है और जांच के आदेश दिए गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इटावा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर देने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के इटावा से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। यहां पर एक पति द्वारा अपनी पत्नी को कथित तौर पर पीटने का क्लिप वायरल हो रहा है। दावा है कि पति को उस पर शक था, इस कारण उसकी पिटाई की गई है।

लखनऊ:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पति को अपनी पत्नी को पीटते हुए दिखाई दिया है। दावा है कि पति महिला को शक के आधार पर मारता है और इस घटना का वीडियो भी बनाता है। जारी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर खूब रिएक्शन्स भी आर रहे हैं। 

वीडियो में महिला को रोते और गिड़गिड़ाते हुए भी देखा गया है लेकिन उसका पति तब भी उसे मारता रहता है। ऐसे में घटना के सामने आने के बाद इस केस में कार्रवाई भी हुई है और इस संबंध में इटावा पुलिस द्वारा कार्रवाई की अपडेट के लिए ट्वीट भी किया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि महिला का पति पहले मोबाइल का रिकॉर्डिंग चालु करता है और एक डंडा लेता है। इसके बाद वह महिला की पिटाई शुरू कर देता है और उसे जमकर मारता है। महिला इस दौरान रोती और गिड़गिड़ाती रहती है लेकिन वह एक नहीं सुनता है मारता रहता है। 

वीडियो में देखा गया है कि महिला के बाल खींचकर वह उसे मारते रहता है और कभी उसके बाल को इधर तो कभी उधर टानता है और मारता जाता है। वह महिला को इतना मारता है कि उसके कपड़े भी खुला जाते हैं लेकिन वह रूकता नहीं है। हालांकि यह भी साफ नहीं हुआ है कि उसका पति उसे किस कारण ऐसे मार रहा है। 

क्या है पूरा मामला, पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ये घटना कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के इटावा का है। दावा है कि पत्नी की बेवफाई के शक पर उसकी पिटाई की गई है। वीडियो के शुरुआत में महिला द्वारा पति को सफाई भी देते हुए देखा गया है लेकिन वह उसकी एक भी नहीं सुनता है और उसे मारना शुरु कर देता है। 

घटना के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और इटावा पुलिस को वायरल वीडियो पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस घटना पर इटावा पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले में बकेवर पुलिस थाना द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और घरेलू स्तर पर जांच की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशइटावाPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने