लाइव न्यूज़ :

Video: चोरी के आरोप में एक शख्स का पहले मुंडवाया गया सिर फिर नाली साफ करने को किया गया मजबूर

By आजाद खान | Updated: August 20, 2022 11:16 IST

मामले में पुलिस ने बताया की वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के वजीराबाद में एक शख्स के साथ पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित पर आरोप है कि उसने इलाके में पानी के मोटर पम्प को चुराया है। इस आरोप में उसके सर मुंडवाए गए है और उससे नाली भी साफ करवाई गई है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के वजीराबाद इलाके में चोरी के आरोप में एक शख्स की पिटाई की गई और उसका सर मुंडवा दिया गया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें इलाके के लोगों द्वारा शख्स की पिटाई और फिर उसे सजा भी देते हुए देखा गया है। 

पुलिस ने इस मामले में वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और इस पर आगे की कार्रवाई करने जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वजीराबाद इलाके के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। एक वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक शख्स जिसका हाथ बंधा हुआ है, उसे पोल में बांधा गया है। फिर उसके कुछ देर बाद एक और शख्स उसके पास आता है और उसे पिटने लगता है। वह उसकी जमकर पिटाई करता है जिस कार पीड़ित जमीन पर गिर जाता है। 

वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित से इलाके के लोग नाली साफ करवा रहे है। वीडियो में यह कहते हुए सुना गया है कि आज ये शख्स गली नंबर नौ की सभी नालियों के ये चोर साफ करेंगे। 

चोरी के आरोप में इस शख्स के साथ स्थानीयों ने जो कुछ भी किया है, उसकी सोशल मीडिया पर यूजर आलोचना भी कर रहे है। 

पुलिस ने लिया एक्शन

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़ित जिसका नाम शकील है, उस पर इलाके में मोटर पम्प की चोरियों का आरोप है। इस आरोप में स्थानियों ने उसके हाथ बांध कर उसे एक पोल में कैद कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और फिर बाद में उससे नाली भी साफ करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे घटना की फिल्म भी बनाई गई है। 

इस पर बोलते हुए डीसीपी (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन पर भारतीय दंड की धारा 323 (स्वैच्छिक चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 355 (अपमानजनक बल का प्रयोग करना), 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीNew Delhiवायरल वीडियोViral VideoIPC
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी