लाइव न्यूज़ :

West Bengal: लड़की की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या से फूटा लोगों का गुस्सा, कई वाहन आग के हवाले, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

By सुमित राय | Updated: July 19, 2020 21:58 IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में ड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद लोगों के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया।घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के कालागाछ की है।लोगों का प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक हो गया और पुलिस की गाड़ियों और सार्वजनिक बसों में आग लगा दी।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के कालागाछ में एक लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक हो गया और सड़क जाम कर पुलिस की गाड़ियों और सार्वजनिक बसों में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

बताया जाता है कि उत्तरी दिनाजपुर के कालागाछ के चोपड़ा इलाके में एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू किया और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए भारी संख्या में लोग सड़क जाम करके वहां बैठ गए।

हालांकि भीड़ बाद में हिंसक हो गई, जिसके बाद पुलिस उन्हें समझाने आई, लेकिन लोगों ने हमला कर दिया और उनकी झड़प हो गई। हिंसा के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

लोग कर रहे हैं आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। हालांकि हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल