लाइव न्यूज़ :

वीडियो: हरियाणा में जिम के बाहर 4 लोगों ने की महिला को किडनैप करने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात

By रुस्तम राणा | Updated: January 1, 2023 17:38 IST

मामले को लेकर यमुनानगर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के अनुसार, कथित तौर पर चार लोग महिला की कार में घुसे और उसका अपहरण करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के चिल्लाने और विरोध करने पर चारों लोगों ने अपहरण का प्रयास छोड़ दियामामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया हैआरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है, जांच जारी

यमुनानगर:हरियाणा के यमुनानगर में एक जिम के बाहर चार बदमाशों ने एक महिला का अपरहरण करने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रयास में महिला बाल-बाल बच गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, महिला के चिल्लाने और विरोध करने पर चारों लोगों ने अपहरण का प्रयास छोड़ दिया और भाग निकले। हालांकि, पुलिस कथित अपराध के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि वास्तव में क्या हुआ था।

सीसीटीवी में क्या दिखा ?

सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को चालाकी से एक खड़ी कार तक जाते हैं, जबकि दूसरी तरफ से भी दो लोग घात लगाए हुए होते हैं। पहले वाले जब दो लोग और तीसरा भी गाड़ी में प्रवेश करते हैं इसके बाद और शख्स पीछे से दौड़कर गाड़ी में घुस जाता है और दरवाजा बंद कर दिया जाता है, लेकिन क्षण भर बाद वे कार से बाहर निकलते और भागते हुए दिखाई देते हैं।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

मामले को लेकर यमुनानगर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के अनुसार, कथित तौर पर चार लोग महिला की कार में घुसे और उसका अपहरण करने की कोशिश की। डीएसपी ने कहा, "जब वह जिम के बाद अपनी कार में बैठी तो चार लोगों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि आरोपी पुरुषों की मंशा जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :यमुनानगरहरियाणाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?