लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मध्य प्रदेश की महिला पुलिस ने रेप-आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर, किया जमीदोज

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2023 22:00 IST

भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर एक्शन की श्रृंखला में यह नवीनतम है जिसे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा स्वयं अंजाम दिया गया है। टीम का नेतृत्व करने वाले अधिकारी ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध था और पुलिस ने "अच्छा काम" किया

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के दमोह में बुलडोजर एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरलबुलडोजर कार्रवाई को स्वयं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा स्वयं अंजाम दिया गया हैपुलिस ने कहा कि आरोपी ने कब्जा की हुई जमीन पर मकान बनाया था

भोपाल: महिला पुलिसकर्मियों के एक समूह ने मध्य प्रदेश में एक बलात्कार के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया। बुलडोजर एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर एक्शन की श्रृंखला में यह नवीनतम है जिसे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा स्वयं अंजाम दिया गया है। टीम का नेतृत्व करने वाले अधिकारी ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध था और पुलिस ने "अच्छा काम" किया, यह कहते हुए कि इस तरह की कार्रवाई ऐसी सजा के लायक है।

दरअसल, राजधानी भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर दमोह में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चौथा कौशल किशोर चौबे फरार है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कब्जा की हुई जमीन पर अवैध रूप से अपना मकान बना लिया था जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया। 

इस मामले में रानेह थानाध्यक्ष प्रशिता कुर्मी ने बताया कि नाबालिग के सामूहिक बलात्कार मामले में फरार कौशल किशोर चौबे ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लिया था। बुलडोजर महिला अधिकारियों के एक समूह द्वारा चलाया गया था। महिला अधिकारियों ने अच्छा काम किया और इस तरह की हरकतें जारी रहनी चाहिए।

टॅग्स :रेपMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार