वैशालीः माता-पिता ने मुंह दबाकर 14 और 12 साल की दो बेटियों को मार डाला, एक बेटी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक पास की थी, जानें वजह 

By एस पी सिन्हा | Published: April 15, 2023 05:31 PM2023-04-15T17:31:45+5:302023-04-15T17:32:40+5:30

बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मणी भकुरहर गांव के मुखिया नीरज सिंह ने बताया कि 20-25 दिन पहले बच्ची किसी लड़का के साथ भाग गई थी। परिवार में इसी को लेकर आवेश था। 

Vaishali Parents killed two daughters aged 14 and 12 pressing their mouths one daughter passed Bihar board matriculation know reason | वैशालीः माता-पिता ने मुंह दबाकर 14 और 12 साल की दो बेटियों को मार डाला, एक बेटी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक पास की थी, जानें वजह 

घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Highlightsपुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद से परिजन में कोहराम मच गया है।घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटनाः बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मणी भकुरहर गांव में सगी बहनों की ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। माता-पिता ने ही दोनों बेटियों की हत्या कर दी। दोनों का मुंह दबाकर मार डाला गया। दोनों बेटियां नरेश कुमार और रिंकू देवी की रोशनी कुमारी (14) ने इसी साल बिहार बोर्ड मैट्रिक पास की थी।

वहीं, दूसरी बहन तन्नू कुमारी (12) 9वीं कक्षा में थी। महिला ने बताया कि दोनों घर से बार-बार भाग जाती थी, इसलिए परेशान होकर उनकी हत्या कर दी। वहीं पिता फरार है। हत्या के बाद मां रोती-बिलखती रही। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से परिजन में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपी मां ने बताया कि दोनों बेटियां शुक्रवार रात घर में सो रही थीं। मैंने मुंह दबाकर दोनों को मार डाला। इस हत्या में कोई और शामिल नहीं है। मैंने अकेले ही दोनों को मारा है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस को देखते ही आरोपित पिता मौके से फरार हो गया।

मां को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पिता कोलकाता में रहता था। पूछताछ के दौरान आरोपित मां ने बताया कि दोनों बेटियां बार-बार घर से भाग जाती थी। इस कारण सभी लोग दोनों से तंग थे। माता-पिता ने दोनों की गला दबा कर हत्या कर दी।

इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों सगी बहन की हत्या मां ने किया है। पिता फिलहाल मौके से फरार है। ऑनर किलिंग का मामला है। जांच पड़ताल किया जा रहा। पुलिस ने आरोपी मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही।

दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी करते हुए आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। वहीं, गांव के मुखिया नीरज सिंह ने बताया कि 20-25 दिन पहले बच्ची किसी लड़का के साथ भाग गई थी। परिवार में इसी को लेकर आवेश था। 

Web Title: Vaishali Parents killed two daughters aged 14 and 12 pressing their mouths one daughter passed Bihar board matriculation know reason

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे