लाइव न्यूज़ :

वैशालीः गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, 16 वर्षीय किशोरी की मौत, 2 लापता और 2 को बचाया?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2026 15:34 IST

Vaishali:लोगों की बहादुरी से दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में एक 16 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देगंगा की तेज धारा और गहराई ने सभी को चपेट में ले लिया।देखते ही देखते पूरा परिवार मौत के भंवर में फंस गया।घाट पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू शुरू किया।

Vaishali:बिहार में वैशाली जिले के महनार अनुमंडल अंतर्गत देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी घाट से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां रामनवमी के मौके पर गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के पांच लोग नदी की तेज धारा में समा गए, जिससे पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, परिवार के सदस्य श्रद्धा के साथ स्नान करने पहुंचे थे। लेकिन यह धार्मिक अनुष्ठान अचानक हादसे की दास्तान बन गया। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान एक महिला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बताया जाता है कि उसे बचाने के लिए परिवार के बाकी चार लोग भी नदी में कूद पड़े, लेकिन गंगा की तेज धारा और गहराई ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा परिवार मौत के भंवर में फंस गया।

घाट पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय लोगों की बहादुरी से दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में एक 16 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं एक महिला और एक मासूम बच्ची अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। नदी में लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक लापता दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। रामनवमी जैसे पावन दिन पर हुए इस दुखद हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

मृतक किशोरी के घर में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों की आंखें भी नम हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरी ताकत के साथ लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। उधर, जिले में राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के कुरथा घाट पर नहाने गईं दो चचेरी बहनें गहरे पानी में डूब गईं।

जिसमें एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है। मृतक की पहचान 13 वर्षीय सुरभि कुमारी उर्फ सत्तो कुमारी के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र सिंह की पुत्री थी। घटना के बाद पूरे इलाके में ‘कोहराम’ मच गया और परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरभि अपनी चचेरी बहन 14 वर्षीय रीना कुमारी के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंगा स्नान के लिए घाट पर गई थी। स्नान के दौरान दोनों बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और ‘तेज धारा’ की चपेट में आकर डूबने लगीं।

मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और बहाव के आगे उनकी कोशिशें नाकाम हो गईं। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी ‘सांसें थम चुकी थीं’।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPoliceबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...