लाइव न्यूज़ :

दुकान पर सामान लेने गई थी 13 वर्षीय नाबालिग, रास्ते में लड़के ने मुंह दबाकर उठाकर ले गया और घर से 200 मीटर की दूरी पर स्कूल में ले जाकर किया रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2025 16:37 IST

Vaishali: नाबालिग के पिता ने बताया कि शुक्रवार को शाम छः बजे के करीब उनकी बेटी घर से रुपए लेकर किराना दुकान सामान लेने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमामला सामने महिला थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा की मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा।आरोपी को पुलिस ने भगवानपुर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 200 मीटर दूर स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Vaishali: बिहार में वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के युवक ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को घर से उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं नाबालिग छात्रा के पिता ने महिला थाने में घटना की शिकायत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सामने महिला थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा की मेडिकल के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा।

जबकि आरोपी को पुलिस ने भगवानपुर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के पिता ने बताया कि शुक्रवार को शाम छः बजे के करीब उनकी बेटी घर से रुपए लेकर किराना दुकान सामान लेने गई थी। सामान लेकर जब वह लौट रही थी तभी रास्ते में लड़के ने उसका मुंह दबाकर उठाकर ले गया और घर से तकरीबन 200 मीटर दूर स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

डरी सहमी बच्ची जब घर पहुंची तो घर वाले उसे देख हैरान हो गए। नाबालिग घर पर किसी को नहीं बता रही थी। लेकिन बच्ची के कपड़े को देख दादी को शक हुआ तो उससे पूछताछ करने लगी, जिसके बाद पीड़िता ने दादी को घटना की जानकारी दी। तबतक पीड़िता के पिता भी घर पहुंच गए। जिसके बाद घटना की जानकारी उन्हें लगी।

पीड़िता के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सदर एसडीपीओ-2, गोपाल मंडल पहुंचे और जांच में जुट गए। इस संबंध में सीडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि भगवानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के पिता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला