लाइव न्यूज़ :

इनाम देने के लिए बार बाला को स्टेज से नीचे बुलाया, नहीं आने पर नाराज व्यक्ति ने चला दी गोली

By अभिषेक पारीक | Updated: June 27, 2021 21:01 IST

स्टेज पर डांस कर रही एक बार बाला पर गांव के एक दबंग ने गोली चला दी। गांव का दबंग व्यक्ति चाहता था कि बार बाला स्टेज से नीचे आकर उससे पैसे ले।

Open in App
ठळक मुद्देबार बाला पैसे लेने नही आई तो ग्रामीण ने चला दी गोली। गोली लगने से स्टेज पर मौजूद हास्य कलाकार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। 

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बार बाला पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना शाहजहांपुर के मिर्जापुर की है। जहां स्टेज पर डांस कर रही एक बार बाला पर गांव के एक दबंग ने गोली चला दी। गांव का दबंग व्यक्ति चाहता था कि बार बाला स्टेज से नीचे आकर उससे पैसे ले। हालांकि गोली से बार बाला तो बच गई लेकिन उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में हुई। यहां प्रदीप कुशवाहा के बेटे का नामकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान मनोरंजन के लिए बार बालाओं को डांस करने के लिए बुलाया गया था। गांव के लोग बड़ी संख्या में बार बालाओं का डांस देखने के लिए पहुंचे थे। 

बार बालाओं के डांस से खुश गांव के रामनिवास यादव ने एक बार बाला को स्टेज से नीचे आकर उससे इनाम लेने के लिए कहा। हालांकि बार बाला ने नीचे आने से इनकार कर दिया। इस बात से रामनिवास यादव गुस्सा हो गया और उसने तमंचे से बार बाला पर गोली चला दी। 

हास्य कलाकार घायल हो गया

इस घटना में बार बाला बच गई, लेकिन गोली स्टेज पर मौजूद एक हास्य कलाकार दयाराम के हाथ में लग गई। गोली लगने के बाद कई लोग मौके से चले गए और अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान लोगों ने रामनिवास को दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के मुताबिक, गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामनिवास यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमिर्जापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने