70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुराचार की कोशिश, रिश्तेदार पर आरोप

By भाषा | Published: October 24, 2018 01:24 PM2018-10-24T13:24:56+5:302018-10-24T13:24:56+5:30

बुजुर्ग महिला की शिकायत मंगलवार दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी हरियाणा में कहीं नौकरी करता है। उसकी तलाश की जा रही है।

uttar pradesh Shahjahanpur 70 year old woman harassed by relative | 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुराचार की कोशिश, रिश्तेदार पर आरोप

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुराचार की कोशिश, रिश्तेदार पर आरोप

उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर जिले में 70 वर्षीय वृद्धा से उसके एक रिश्तेदार ने कथित रूप से दुराचार किया। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज यहां बताया कि सिधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला पिछले महीने अपने मायके आयी थी। आरोप है कि गांव में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार ने 28 सितंबर को उसके साथ दुराचार किया था।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद वह वृद्धा अपने घर वापस चली गई और वहां उसने अपने बेटे से कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी। बेटे ने जब कारण पूछा तो उसने अपने साथ दुराचार होने की बात बतायी।

सूत्रों ने बताया कि बुजुर्ग महिला की तहरीर पर कल दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी हरियाणा में कहीं नौकरी करता है। उसकी तलाश की जा रही है।

Web Title: uttar pradesh Shahjahanpur 70 year old woman harassed by relative

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे