Uttar pradesh ki khabar: चलती कार में महिला से उसके जेठ व दोस्त ने सामूहिक बलात्कार किया, आरोपी अरेस्ट

By भाषा | Published: April 16, 2020 09:33 PM2020-04-16T21:33:16+5:302020-04-16T21:33:16+5:30

उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन होने के कारण क्राइम बढ़ गया है। नोएडा में फिर से अपनों से मुंह काला किया।

Uttar pradesh noida woman gang-raped her elder brother and friend moving car accused arrested | Uttar pradesh ki khabar: चलती कार में महिला से उसके जेठ व दोस्त ने सामूहिक बलात्कार किया, आरोपी अरेस्ट

वह महिला को ग्रेटर नोएडा के गांव स्थित उसके घर छोड़ने के लिए कार में लेकर नोएडा से चला।

Highlightsमामले के आधार पर बताया कि बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक गांव की रहने वाली पीड़िता नोएडा में काम करती है। 15 अप्रैल को उसका जेठ संदीप अपने दोस्त अशोक के साथ कार में सवार होकर नोएडा आया था।

नोएडाः नोएडा थाना सूरजपुर क्षेत्र के कंटेनर डिपो के पास चलती कार में एक महिला से उसके जेठ तथा उसके दोस्त ने कथित तौर पर सामूहिक रूप से बलात्कार किया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त पीपी सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक गांव की रहने वाली पीड़िता नोएडा में काम करती है।

15 अप्रैल को उसका जेठ संदीप अपने दोस्त अशोक के साथ कार में सवार होकर नोएडा आया। वह महिला को ग्रेटर नोएडा के गांव स्थित उसके घर छोड़ने के लिए कार में लेकर नोएडा से चला। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कंटेनर डिपो के पास संदीप और उसके दोस्त अशोक ने चलती कार में उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार संदीप इससे पूर्व वर्ष 2015 में हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है।

Web Title: Uttar pradesh noida woman gang-raped her elder brother and friend moving car accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे