लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: नाबालिग पर लगा 50 वर्षीय बलात्कारी की हत्या का आरोप, किशोर के साथ कई बार किया था दुष्कर्म

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2024 10:28 IST

मुजफ्फरनगर:

Open in App

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एक 15 वर्षीय लड़के ने 50 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। 

लड़के पर हत्या का आरोप लगाया गया है। व्यक्ति के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था। लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

हालांकि, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस को हत्या के पीछे की जब वजह मालूम हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, नाबालिग आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि 50 वर्षीय बुजुर्ग किशोर के साथ दुष्कर्म करता था और उसका अश्लील वीडियो भी बनाता था। कई बार शख्स ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया, उसका उत्पीड़न किया। इन सबसे तंग आकर नाबालिग ने एक रोज शख्स की हत्या कर दी। 

पुलिस के अनुसार, घटना 20 मई को घटी जब व्यक्ति का शव उसके घर पर मिला। इसके बाद बीते शनिवार को पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया।

एसपी (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने कहा, "सप्ताह पहले, मृतक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और एक अश्लील वीडियो क्लिप रिकॉर्ड की थी।" उन्होंने बताया कि लड़के को ब्लैकमेल किया जा रहा था और बार-बार यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। सोमवार को, आदमी ने वीडियो ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर लड़के को अपने घर आने के लिए मजबूर किया। जब उसे परेशान किया जा रहा था, तो लड़के ने उसके बगल में पड़ी एक तेज वस्तु उठाई और आदमी के सिर और गले पर हमला किया। 

फिलहाल पुलिस ने मृतक की बॉडी का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार ग्रह भेजा गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमहत्यामुजफ्फरपुरMuzaffarnagar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने