लाइव न्यूज़ :

नोएडा का मामलाः नाबालिग बेटी की शादी का विरोध, पत्नी को मार डाला

By भाषा | Updated: July 28, 2020 13:53 IST

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी नाबालिग बच्ची की शादी तय कर दी थी, इसी बात का विरोध उसकी पत्नी ने किया था जिसके बाद उसने पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला गुलजार पत्नी तारा देवी के साथ मंगरौली गांव में रहता था। नाबालिग बेटी की शादी किसी व्यक्ति से तय कर दी थी। सिंह ने बताया कि इस बात का उसकी पत्नी विरोध कर रही थी। देर रात को दोनों पति -पत्नी ने बैठकर एक साथ शराब पिया। बेटी की शादी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गातमबुद्ध नगर जिले के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के मंगरौली गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात पत्नी की सिर पर प्रहार कर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी नाबालिग बच्ची की शादी तय कर दी थी, इसी बात का विरोध उसकी पत्नी ने किया था जिसके बाद उसने पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला गुलजार पत्नी तारा देवी के साथ मंगरौली गांव में रहता था। उसने अपनी नाबालिग बेटी की शादी किसी व्यक्ति से तय कर दी थी। सिंह ने बताया कि इस बात का उसकी पत्नी विरोध कर रही थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात को दोनों पति -पत्नी ने बैठकर एक साथ शराब पिया। बेटी की शादी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। अपर उपायुक्त ने बताया कि गुलजार ने अपनी पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर, उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पलामू में अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की

झारखंड में पलामू जिले के रामगढ़ थानान्तर्गत सरहुआ गांव में अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के इस मामले में आरोपी उचित कोरवा को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित पलामू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बङे भाई को संदेह था कि उसके छोटे भाई अंकित कोरवा (25) के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारनॉएडानोएडा समाचारnoida news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने