लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में तीन लोगों की हत्या, मथुरा में किसान दंपति की हत्या और बुलंदशहर में बेटे ने पिता की डंडे से पीटकर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2023 18:58 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र में मुदेसी के पास रामपुर गांव के बाहरी इलाके में एक बुजुर्ग किसान दंपति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे72 वर्षीय हीरा सिंह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी लीलावती अपने खेत में बने मंदिर में रहते थे।हत्या की जानकारी तब हुयी जब किसान का बेटा मोहन सिंह सुबह खेत में पहुंचा। दंपति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मथुराः स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में खूनी मंगलवार देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हाईवे क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान और उसकी पत्नी की लाठियों से पीट-पीट पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र में मुदेसी के पास रामपुर गांव के बाहरी इलाके में एक बुजुर्ग किसान दंपति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि 72 वर्षीय हीरा सिंह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी लीलावती अपने खेत में बने मंदिर में रहते थे।

हत्या की जानकारी तब हुयी जब किसान का बेटा मोहन सिंह सुबह खेत में पहुंचा। सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दंपति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

बुलंदशहर में बेटे ने पिता की डंडे से पीटकर हत्या की, गिरफ़्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति की उसके बेटे ने डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। शिकारपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बुलंदशहर के शिकारपुर थाना इलाके के मुफ्तीवाड़ा मोहल्ले के रहने वाले राजपाल (60) का अपने बेटे चेतन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी कहासुनी को लेकर बेटे ने डंडे से अपने पिता के सिर पर कई वार कर दिए जिसमें उसके पिता की मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने पिता के शव को कपड़े की गठरी में बांध दिया और कमरे में ताला लगाकर घर से फरार हो गया। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारमथुराआगराup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?