उत्तर प्रदेशः बहराइच में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, अपने भाई को किया घायल
By वैशाली कुमारी | Published: July 23, 2021 10:16 PM2021-07-23T22:16:23+5:302021-07-23T22:16:23+5:30
पुलिस ने आरोपी को महिला के पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना बहराइच के कोतवाली नानपारा के बंजरिया गांव की है। रीता (32) का पति राजेश जो कि दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, वह लॉकडाउन के चलते अपने घर वापस लौट आया था। राजेश के दो छोटे बच्चे भी है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक व्यक्ति ने कथित अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को महिला के पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना बहराइच के कोतवाली नानपारा के बंजरिया गांव की है। रीता (32) का पति राजेश जो कि दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, वह लॉकडाउन के चलते अपने घर वापस लौट आया था। राजेश और रीता के दो छोटे बच्चे भी है। एक दिन उसे घर पर रहकर शक हुआ कि उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई बृजराज से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के संबंध खराब होने लगे थे।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने कहा कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव के राजेश सिंह ने गुरुवार देर रात लगभग ढाई बजे अपनी पत्नी रीता (32) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान उसे रोकने की कोशिश करने पर उसने अपने भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई के साथ अवैध संबंध चल रहा है। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई। वहीं महिला को मौके पर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि रीता के पिता ने आरोपी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है और घायल भाई का गांव के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।