लाइव न्यूज़ :

UP Rape: हॉस्पिटल में महिला मरीज से बलात्कार, सफाई कर्मचारी पर लगा आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2025 17:13 IST

UP Rape: पुलिस ने बताया कि पीड़िता के जेठ का कोतवाली थाना क्षेत्र के उसी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Open in App

UP Rape: शाहजहांपुर जिले के एक अस्पताल में सोमवार को एक सफाई कर्मचारी ने 35 वर्षीय महिला मरीज से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता को यह कहकर एक स्थान पर ले गया कि वहां चिकित्सक मौजूद हैं और वहां उसने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के जेठ का कोतवाली थाना क्षेत्र के उसी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पीड़िता पास की एक शराब की दुकान पर गई थी, जहां शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उसे उसी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पीड़िता ने अस्पताल के सफाई कर्मचारी जयशंकर से कुछ मदद मांगी जिसके बाद जयशंकर उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर ले गया और कहा कि वहां चिकित्सक मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि वहां आरोपी ने शौचालय में पीड़िता से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जयशंकर (25) को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। 

टॅग्स :रेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो