लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर, महराजगंज और शाहजहांपुर में हैवानियत?, 6 और 5 साल व 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2025 16:42 IST

Uttar Pradesh: बच्ची के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी टॉफी देने के बहाने बृहस्पतिवार रात को पीड़िता को अपने कमरे में ले गया जहां उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची जब रोने लगी तो आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।तलाश शुरू कर दी और पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता का परिवार असम का रहने वाला है और एक फैक्टरी में काम करता है।

लखनऊः मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाने के अंतर्गत एक गांव में 40 वर्षीय पड़ोसी ने अपने कमरे में छह साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी (खतौली) रामाशीष यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मनवीर नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी टॉफी देने के बहाने बृहस्पतिवार रात को पीड़िता को अपने कमरे में ले गया जहां उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। शिकायत के मुताबिक, बच्ची जब रोने लगी तो आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी मनवीर की तलाश शुरू कर दी और पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का परिवार असम का रहने वाला है और एक फैक्टरी में काम करता है।

उप्र: महराजगंज में बच्ची से बलात्कार, आरोपी नाबालिग पकड़ा गया

महराजगंज (उप्र), तीन जनवरी (भाषा) जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से उसके पड़ोसी नाबालिग लड़के द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बृहस्पतिवार शाम बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी।

तभी पास में रहने वाला एक नाबालिग लड़का (13) उसे अपने घर ले गया और कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। लड़की द्वारा आपबीती बताने के बाद उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

उप्र : युवक पर नाबालिग से दुराचार का आरोप, शिकायत दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गांव में ही रहने वाले अपने ताऊ को खाना देने गई 16 वर्षीय नाबालिग से दुराचार के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (पुवायां) निष्ठा उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि थाना पुवाया अंतर्गत गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पास ही में रहने वाले अपने ताऊ को खाना देने गई थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसका पड़ोसी साबिर वहां पहुंचा, और उसने एक झोपड़ी में किशोरी को ले जाकर उसके साथ कथित दुराचार किया।

उपाध्याय ने बताया कि किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार देर रात पुलिस में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPoliceअसमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी