लाइव न्यूज़ :

महीनों से इंसाफ की राह तक रही रेप पीड़िता ने किया सुसाइड, कठघरे में यूपी पुलिस

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2018 13:42 IST

मृतका के पति का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते रहते थे लेकिन पुलिस केस वापस लेने का दबाव बना रही थी।

Open in App

लखनऊ, 8 मार्च;  उत्तर प्रदेश के बरेली में महिला दिवस के दिन ही एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है। सितंबर साल 2017 में चार लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया था। सिर्फ इतना ही नहीं पीड़िता की इसके बाद आरोपियों ने बेहरहमी से पिटाई भी की थी।  

पहले भी कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास 

इंसाफ की राह देखते हुए पीड़िता ने 16 फरवरी को अपने पति के साथ एसएसपी ऑफिस के सामने सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने उस वक्त महिला को यह भरोसा दिलाया कि वह जल्द कार्रवाई करेंगे। लेकिन बाद में फिर कोई एक्शन नहीं लिया गया। महिला का शव बुधवार 7 मार्च को  तहसील के नाथूपुर गांव में अपने घर में पंखे से लटका मिला। 

क्या कहती है पुलिस 

एसपी ग्रामीण ख्याति गर्ग ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि महिला ने पति से परेशान होकर आत्महत्या की है। पीड़िता के भाई ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि उसका पति हमेशा उसकी पिटाई करता था। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद महिला की मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पति का ये है आरोप

मृतका के पति का आरोप है कि  8 सितंबर 2017 को पवन, निरंजन, जगदीश और शंकरलाल ने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया था। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते रहते थे। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी। हम पर दबाव बनाया जा रहा था कि हम केस वापस ले लें। 

केस में है एक और ट्विस्ट 

पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। वहीं जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि गैंगरेप का मामला झूठा था। आरोपियों के ऊपर से रेप की सारी धारा हटा दी गई थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगैंगरेपअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसInternational Women's day
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने