लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: किसान के घर में घुसकर पुलिस ने तीन बच्चों को बुरी तरह पीटा, सिपाही निलंबित

By भाषा | Updated: April 20, 2020 21:34 IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे है। एक किसान के तीन बच्चों को पुलिस ने पीट डाला। आरोपी सिपाही काले सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मूसाझाग थाना इलाके के उतरना गाँव में पुलिस द्वारा सत्यपाल यादव नामक किसान के घर में घुसकर मारपीट किये जाने की शिकायत मिली है।पुलिस क्षेत्राधिकारी—नगर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंपी गयी है। दोषी पाये जाने पर अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

बदायूंःबदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में सोमवार को पुलिस पर लॉकडाउन का पालन कराने की आड़ में एक किसान के घर में घुसकर उसके तीन बच्चों को बुरी तरह पीटने का आरोप लगा।

मामले की जांच के आदेश देते हुए आरोपी सिपाही को निलम्बित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मूसाझाग थाना इलाके के उतरना गाँव में पुलिस द्वारा सत्यपाल यादव नामक किसान के घर में घुसकर मारपीट किये जाने की शिकायत मिली है। इस मामले में आरोपी सिपाही काले सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी—नगर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंपी गयी है। दोषी पाये जाने पर अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। किसान सत्यपाल यादव ने बताया कि आज सुबह मौसम बिगड़ने पर वह अपने बेटे जितिन के साथ खेत से गेहूं और भूसा ट्रॉली में लाद कर घर लाया था। उसका बेटा और बेटियां ट्राली से भूसा उतार रही थीं, तभी वहां थाने का बीट सिपाही काले सिंह आ गया और सड़क पर ट्रॉली खड़ी देख कर सतपाल के परिवार को गाली देने के साथ ही डंडे से जितिन की पिटाई करने लगा।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों के विरोध करने पर सिपाही वापस थाने चला गया और कुछ ही देर में जीप से अपने साथी पुलिसकर्मियों को साथ ले आया और जितिन को घर से बाहर खींच लिया। जब उसकी बहनें शिवानी (14) और शिवाली (18) जितिन को बचाने आईं तो उन दोनों को भी बुरी तरह से पीटा गया। इससे दोनों बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गई। यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर गांव के लोग भी लामबंद हो गए और पुलिस कर्मियों को घेर लिया। इस पर पुलिसकर्मी मौका देखकर भाग गये।

इस पूरे मामले पर बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल ही एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को मामले की जांच करने घटनास्थल पर भेजा। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी हो पाया जाएगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच का जिम्मा सौंपे जाने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी—नगर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किये।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारबदायूंbadaun-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने