लाइव न्यूज़ :

यूपी में खौफ बा! शामली में 18 बदमाश पहुंचे पुलिस स्टेशन, हाथ उठाकर एक साथ किया सरेंडर, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2022 12:17 IST

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेने से पहले आरोपियों के सरेंडर का सिलसिला जारी है। शामली में 18 बदमाशों ने एक साथ सरेंडर किया।

Open in App
ठळक मुद्देशामली पुलिस के सामने 18 बदमाशों ने एक साथ सरेंडर किया है, इन्हें जेल भेज दिया गया है।योगी आदित्यनाथ से शपथ ग्रहण से पहले सरेंडर, कुछ और अपराधी कर चुके हैं आत्मसमर्पण।प्रतापगढ़ में 22 मार्च को भी पुलिस के रेप के आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंचने पर शख्स ने किया था सरेंडर।

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में 18 बदमाशों ने एक साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। हाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर विजयी रही थी और योगी आदित्यनाथ की दोबारा सत्ता में वापसी हो रही है। इससे पहले ये सरेंडर हुआ है।

सामने आई जानकारी के अनुसार शामली पुलिस के सामने जिन 18 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया है उसमें कई गैंगस्टर है और कुछ गो तस्कर मामले में फरार चल रहे थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सरेंडर किए बदमाशों ने पुलिस के सामने जीवन में कभी अपराध नहीं करने की कसम भी खाई। 

हाथ उठाकर थाने पहुंचे और खुद को किया सरेंडर

सभी अपराधी अपना हाथ उठाकर एसएचओ के सामने पेश हुए और खुद को सरेंडर किया। सरेंडर करने वालों में सनव्वर, उम्मेद, मशरुफ, अकबर, मंजूर हसन, सलीम, नौशाद, मेहराब, नौशाद, ताहिर, सुहेब, गुलबहार, मुस्तकीम,  सलीम, नौशाद, इन्तजार, शहजाद, और अब्दुलगनी शामिल हैं। 

यह सभी थाना भवन क्षेत्र के भैसानी और मसावी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने फिलहाल सभी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।

कुछ दिन पहले शामली में ही गैंगस्टर एक्ट में वॉन्टेड तीन आरोपियों ने एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर दिया था। इन्होंने कैराना कोतवाली में सरेंडर किया था। 22 मार्च को भी प्रतापगढ़ में रेप के एक आरोपी के समर्पण करने की खबर आई।

पुलिस जैसे ही रेप के आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची तो उसने सामने आकर सरेंडर कर दिया। आरोपी अन्ना पर पिछले दिनों प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में एक महिला यात्री के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद पुलिस बुलडोजर के साथ उसके घर पहुंची थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथशामली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप