लाइव न्यूज़ :

UP News: बेटी के प्रेम संबंध से नाराज परिवार, प्रेमी जोड़े की पीट-पीटकर हत्या; परिजनों को हिरासत में लिया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2026 09:45 IST

UP News: एटा ज़िले में एक जवान कपल को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद लड़की के परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला।

Open in App

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रविवार को 20 वर्षीय एक युवती और उसके प्रेमी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने दोनों को उसके घर में कथित तौर पर एक साथ देखा जिसके बाद उन्होंने दोनों को पीटा जिससे उनकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने कहा कि गढ़िया सुहागपुर गांव में हुए इस हत्याकांड के सिलसिले में युवती के परिवार के कुछ सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक की बेटी शिवानी (20) और राधेश्याम के बेटे दीपक (25) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव और समुदाय के थे।

पुलिस ने बताया कि शिवानी और दीपक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। उसने बताया कि दीपक शाम करीब 8.30 बजे शिवानी से मिलने उसके घर गया था और इसी दौरान युवती के परिजनों ने छत पर दोनों को कथित तौर पर ‘‘आपत्तिजनक’’ स्थिति में पाया।

पुलिस ने कहा कि इससे नाराज परिजनों ने दोनों को कथित तौर पर पीटा जिससे शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) रितेश ठाकुर ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। एसएसपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज एवं घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने कहा कि गांव में एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज