लाइव न्यूज़ :

बेवफा पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया, प्यार में बन रहा था रोड़ा

By भाषा | Updated: February 16, 2020 14:21 IST

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। इस हत्या में उसका कथित तौर पर प्रेमी भी शामिल था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी फिलहाल फरार चल रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला ने कथित रूप से अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की रविवार को गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर थाना के बंशीपुर गाँव में सीता देवी नामक महिला ने घर के बाहर आकर अपने पति राजित राम सरोज (30) की मौत हो जाने की बात कहते हुए शोर मचाया।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोज के शव को फांसी से उतारा। पुलिस को जब शक हुआ कि सरोज की मौत गला घोंटने से हुई तो उसने उसकी पत्नी से पूछताछ की। सख्ती से पूछगछ करने पर सीता देवी ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सरोज की गला दबाकर हत्या की है।सिंह के मुताबिक महिला ने स्वीकार किया है कि उसका मर्चवार गांव निवासी एक व्यक्ति से अवैध संबंध था और जिसे लेकर सरोज अकसर उसे रोकता टोकता था। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सीता देवी को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने