लाइव न्यूज़ :

डिप्टी कमिश्नर ने सहकर्मी महिला से होटल में किया रेप, गंदी-गंदी गालियां और मारपीट करने का भी लगा आरोप

By भाषा | Updated: August 6, 2018 19:56 IST

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया, ‘‘डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह पर उनके एक सहकर्मी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Open in App

भोपाल, 06 अगस्त: उत्तरप्रदेश सरकार के वाणिज्य कर विभाग में नोएडा में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह (42) पर उनके 38 वर्षीय एक सहकर्मी महिला ने सोमवार यहां कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया, ‘‘डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह पर उनके एक सहकर्मी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वह उत्तरप्रदेश के नोएडा में वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ हैं। इस संबंध में भोपाल स्थित कमला नगर पुलिस थाने में आज मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’’ उन्होंने कहा कि पीड़िता ने थाने आकर सोमवार को लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया।

लोढ़ा ने बताया कि इन दोनों की पहचान वर्ष 2010 में हुई थी और दोनों किसी काम से दो अगस्त को यहां आये थे और एक होटल में अलग-अलग कमरों में यहां रूके थे। उन्होंने कहा कि पीड़िता के अनुसार आरोपी पंकज दो अगस्त की रात को उसके कमरे में आया और उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

लोढ़ा ने बताया कि पांच अगस्त को पीड़िता को दिल्ली जाना था, लेकिन आरोपी ने उसे दिल्ली नहीं जाने दिया और उसे होटल में पांच अगस्त की रात को गंदी-गंदी गालियां दी, मारपीट की और फिर उसके साथ दुबारा बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ कमला नगर पुलिस थाने में भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 294 (अश्लील कार्य) एवं 323 (जानबूझ कर स्वेच्छा से किसी को चोट पहुँचाने के लिए दण्ड) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लोढ़ा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास