लाइव न्यूज़ :

UP: उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मी पर अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार करने का आरोप, दिए गए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: April 21, 2020 19:12 IST

रिक्शा में बैठकर अस्पताल जा रही महिला को पुलिस ने न सिर्फ रिक्शा से उतार दिया बल्कि मौके पर उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सीतापुर शहर के लालबाग चौराहे पर एक पुलिसकर्मी दो महिलाओं को ले जा रहे रिक्शा चालक को रोकते हुए दिखायी दे रहा है। वह महिला गर्भवती है या नहीं, और पुलिसकर्मी का उसके प्रति व्यवहार कैसा था, इसकी जांच की जा रही है।

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रिक्शा में बैठकर अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला से एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से दुर्व्यवहार किये जाने का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। सोशल मीडियो पर वायरल 44 सेकेंड के इस वीडियो में सीतापुर शहर के लालबाग चौराहे पर एक पुलिसकर्मी दो महिलाओं को ले जा रहे रिक्शा चालक को रोकते हुए दिखायी दे रहा है।

उनमें से एक महिला गर्भवती बतायी जाती है। वीडियो में पुलिसकर्मी ने दोनों महिलाओं से रिक्शा से उतरने को कहा और रिक्शा चालक खुद बचाने के लिये तेजी से रिक्शा खींचता हुआ दिखायी दिया। रिक्शे पर सवार रही एक महिला ने संवाददाताओं को बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के बाद वह रिक्शा से जिला अस्पताल जा रही थी, मगर रास्ते में पुलिस ने उसे जबरन रिक्शा से उतार दिया और उसे पैदल ही अस्पताल जाना पड़ा।

सीतापुर पुलिस ने एक पत्रकार को इस सिलसिले में दिये गये जवाब में कहा ''लॉकडाउन में रिक्शा चलाने की इजाजत नहीं है। इसका व्यापक प्रचार भी किया गया है। अगर कोई बीमार/गर्भवती है तो उसे 102/108 एम्बुलेंस सेवा का प्रयोग करना चाहिये। वह महिला गर्भवती है या नहीं, और पुलिसकर्मी का उसके प्रति व्यवहार कैसा था, इसकी जांच की जा रही है।''  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनसीतापुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला