शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से लूटे थे 8 करोड़, पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर हुआ ढेर

By भाषा | Published: February 19, 2020 01:49 AM2020-02-19T01:49:01+5:302020-02-19T01:49:01+5:30

घायल बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिव शक्ति नायडू बताया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

up police encounter gangster shot dead shilpa shetty raj kundra lost 8 crore | शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से लूटे थे 8 करोड़, पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर हुआ ढेर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsअपराधी नायडू पर अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से दिल्ली के लाजपत नगर में आठ करोड़ रुपए की लूटपाट का आरोप है।एक फ्लैट की जांच के दौरान अन्दर से गोलीबारी होने पर दौराला के क्षेत्राधिकारी और थाना कंकरखेड़ा की पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

उत्तर प्रदेश में मेरठ की पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिव शक्ति नायडू को मंगलवार को मुठभेड़ में मार गिराया। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित आर्क सिटी कॉलोनी में थाना सरधना से लूटी गई फॉर्च्यूनर गाड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाया। एक फ्लैट की जांच के दौरान अन्दर से गोलीबारी होने पर दौराला के क्षेत्राधिकारी और थाना कंकरखेड़ा की पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों तरफ से घिरने के बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद एक बदमाश के घायल होने का पता चला। घायल बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिव शक्ति नायडू बताया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अपराधी नायडू पर अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से दिल्ली के लाजपत नगर में आठ करोड़ रुपए की लूटपाट करने और कड़कड़डूमा अदालत में गोलियां चलाकर मुख्य आरक्षी रणसिंह मीणा की हत्या करने का इल्जाम था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का मोस्ट वांटेड एक लाख का इनामी नायडू यहां शिव शक्ति वैष्णो धाम कॉलोनी में रह रहे इंस्पेक्टर और प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए अपने साथियों संग आया था। 

Web Title: up police encounter gangster shot dead shilpa shetty raj kundra lost 8 crore

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे